कच्ची सब्जियां खा रहे हैं? ये 10 गलती पड़ सकती है सेहत पर भारी!
कच्चे आलू में सोलनाइन नामक तत्व होता है, जो पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द का कारण बन सकता है.
बैंगन में भी सोलनाइन पाया जाता है. कच्चा खाने से पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
कुछ कच्चे मशरूम में हानिकारक टॉक्सिन हो सकते हैं. इन्हें पकाकर ही खाना अच्छा होता है.
कच्ची अरबी में कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल होते हैं, जो गले में खुजली और जलन पैदा कर सकते हैं.
पालक कच्चा खाने से ऑक्सलेट की अधिक मात्रा शरीर में जा सकती है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ता है.
कच्ची राजमा में फाइटोहेमाग्लूटिनिन होता है, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है.
ब्रोकली कच्ची खाने से थायरॉइड पर असर पड़ सकता है और पेट में गैस भी हो सकती है.
कच्ची फूलगोभी गैस और ब्लोटिंग का कारण बन सकती है क्योंकि यह पचने में भारी होती है.
कच्ची भिंडी में बैक्टीरिया हो सकते हैं और यह पाचन में दिक्कत पैदा कर सकती है.