गर्मियों में तरबूज खाना कहीं पड़ न जाए भारी, अगर आपको भी हैं ये 5 परेशानियां
तरबूज स्वाद और ठंडक से भरपूर होता है, लेकिन कुछ बीमारियों में इसका सेवन सेहत बिगाड़ सकता है.
तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है.
इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो कमजोर किडनी वालों के लिए फिल्टर करना मुश्किल हो जाता है.
अधिक फाइबर और पानी के कारण खराब पाचन वालों को गैस, ब्लोटिंग या IBS की समस्या हो सकती है.
तरबूज की तासीर ठंडी होती है. अगर आप पहले से सर्दी या बलगम से परेशान हैं, तो इसे खाने से बचें.
कुछ लोगों को तरबूज से स्किन रैशेज, खुजली या सांस लेने में दिक्कत जैसी एलर्जी हो सकती है.
तरबूज को रात में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पचने में भारी हो सकता है और नींद में बाधा डाल सकता है.
पाचन तंत्र को सुचारू रखने के लिए तरबूज को कभी भी एकदम खाली पेट खाने की गलती न करें.
शरीर में पोटैशियम ज्यादा होने से हृदय गति (Heart rate) पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए सीमित मात्रा ही सही है.