आंखों के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, जा सकती है रोशनी
वयस्कों में नजर कमजोर होने को अक्सर केवल चश्मे का नंबर बढ़ना या उम्र का असर मान लिया जाता है, जो खतरनाक हो सकता है.
छोटे लगने वाले ये बदलाव ग्लूकोमा, रेटिनल डिटैचमेंट, मैक्युलर डिजनरेशन और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी खतरनाक बीमारियों से जुड़े हो सकते हैं.
महीनों में धीरे-धीरे धुंधला होने के बजाय अगर एक आंख से अचानक दिखना बंद हो जाए, तो यह रेटिना की नस ब्लॉक होने का संकेत है.
अचानक बहुत सारे छोटे धब्बे (फ्लोटर्स) दिखना या परदे जैसी छाया पड़ना 'रेटिना फटने' (Retinal Tear) का गंभीर लक्षण है.
ग्लूकोमा में बिना किसी दर्द के धीरे-धीरे साइड विजन (Peripheral Vision) कम होने लगता है, जिसका पता बहुत देर से चलता है.
दरवाजे या खिड़की की ग्रिल का मुड़ा हुआ या लहरदार दिखना 'मैक्युलर डिजनरेशन' जैसी मैकुला से जुड़ी समस्या हो सकता है.
आंख लाल होने के साथ तेज सिरदर्द, धुंधला दिखना और जी मिचलाना आई प्रेशर में खतरनाक वृद्धि का संकेत है.
ग्लूकोमा जैसी बीमारियां चुपचाप बढ़ती हैं, इसलिए बिना किसी परेशानी के भी साल में कम से कम एक बार आंखों की पूरी जांच जरूर कराएं.
आंखों की समस्याओं में कुछ दिनों की देरी भी आपकी रोशनी को हमेशा के लिए छीन सकती है, इसलिए लक्षण दिखते ही डॉक्टर से मिलें.