स्क्रीन देखते ही सिरदर्द? जानें आई स्ट्रेन की असली वजह और बचाव
लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या किताब पढ़ने से आंखों की फोकस मांसपेशियों और तालमेल पर दबाव पड़ता है, जिससे भारीपन, धुंधलापन और सिरदर्द हो सकता है.
सामान्यतः हम एक मिनट में करीब 15 बार पलकें झपकाते हैं, लेकिन स्क्रीन देखते समय यह घटकर 5-7 बार रह जाती है, जिससे आंसुओं की परत सूखती है और जलन होती है.
छोटे अक्षर पढ़ने या बिना ब्रेक के घंटों स्क्रीन पर काम करने से आंखों की फोकस प्रणाली थक जाती है और माथे या आंखों के आसपास दर्द होने लगता है.
यदि चश्मे का नंबर बदल गया है या फिट नहीं बैठता, तो साफ देखने के लिए आंखें सिकोड़नी पड़ती हैं, जिससे चेहरे और आंखों की मांसपेशियों में तनाव आता है.
झुककर बैठने की गलत मुद्रा और स्क्रीन या कमरे की असंतुलित रोशनी भी आंखों की थकान और सिरदर्द को बढ़ावा देती है.
इसमें आंखों में थकान, भारीपन, दुखती हुई आंखें और सिरदर्द होता है, जो आमतौर पर स्क्रीन से ब्रेक लेने या आंखों को आराम देने पर कम हो जाता है.
आंसुओं की कमी या खराब गुणवत्ता के कारण आंखों में सूखापन, जलन, किरकिरापन, लालिमा, पानी आना और रोशनी से चुभन महसूस होती है.
माइग्रेन में अक्सर सिर के एक तरफ धड़कन जैसा दर्द, मतली, उल्टी, रोशनी-आवाज से परेशानी या आंखों के आगे चमकती रोशनी दिख सकती है.
नियमित ब्रेक लें, सही बैठने की मुद्रा रखें, उपयुक्त रोशनी का ध्यान रखें और लगातार सिरदर्द या धुंधलापन रहने पर आंखों की जांच कराएं.