ठंड में लगातार थकान, क्या यह विटामिन D की कमी का संकेत? जानें उपाय 

बहुत से लोग सर्दियों में असामान्य थकान महसूस करते हैं. इसका एक बड़ा कारण विटामिन D की कमी हो सकता है, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए.

विटामिन D हड्डियों को मजबूत रखता है, मांसपेशियों को सपोर्ट करता है. ये इम्यूनिटी बढ़ाता है और एनर्जी लेवल को संतुलित करता है.

दरअसल, ठंड में सूरज देर से निकलता है, धूप हल्की होती है और लोग घर में रहते हैं. इससे शरीर को पर्याप्त सन एक्सपोजर नहीं मिल पाता.

डॉक्टर के अनुसार, सर्दियों में धूप न मिलने के कारण विटामिन D का स्तर तेजी से गिरता है, जिससे थकान और कमजोरी बढ़ जाती है.

घर के अंदर रहना, प्रदूषण, मोटे कपड़े, उम्र बढ़ना, मोटापा और खराब डाइट भी विटामिन D कम कर देते हैं.

लगातार थकान, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में कमजोरी, बार-बार जुकाम, मूड स्विंग्स, बाल झड़ना और सुस्ती जैसी परेशानियां इसके लक्षण हैं.

डॉक्टर बताते हैं कि कमजोर मांसपेशियों और लो एनर्जी लेवल के कारण पूरे दिन भारीपन और सुस्ती महसूस होती है.

इससे बचने के लिए रोज सुबह 15–20 मिनट धूप लें, डाइट में अंडे, दूध, दही, मशरूम, फोर्टिफाइड फूड शामिल करें और अगर जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से सप्लिमेंट लें.

वहीं, अगर थकान लगातार महसूस हो तो डॉक्टर से जांच कराएं. विटामिन D सही रहेगा, तो एनर्जी भी बनी रहेगी.