बाहर का खाना खाने के बाद ज्यादा प्यास लगना है खतरे का संकेत?

बाहर का खाना अक्सर अधिक तेल और प्रोसेस्ड सामग्री से बनाया जाता है, जो कि पौष्टिक नहीं होता और शरीर को थकान व सुस्ती महसूस कराता है.

बाहर के खाने में नमक की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर में फ्लुइड्स का बैलेंस बिगड़ जाता है.

फ्लुइड्स के असंतुलन को ठीक करने के लिए शरीर ज्यादा पानी की मांग करता है.

शरीर की सेल्स दिमाग को सिग्नल देती हैं कि उसे पानी की जरूरत है, इसलिए बार-बार प्यास लगती है.

साधारण भोजन की तुलना में भारी और तेल वाला भोजन को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

ज्यादा प्रोटीन और तेल वाले खाने को पचाने के लिए शरीर को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता होती है.

घर पर भी अगर पूड़ी या पकौड़े जैसे खाना खाएं तो पूरे दिन प्यास लगना और पेट भरा हुआ लग सकता है.

बार-बार प्यास लगने पर सिर्फ सादा पानी पीना हमेशा कारगर नहीं होता. प्यास बुझाने और पाचन सुधारने के लिए छाछ का सेवन करना बेहद लाभकारी है.

अगर बाहर का खाना खाने के बाद बार-बार प्यास लगे, तो केवल पानी नहीं, बल्कि छाछ का भी सेवन करें.