उम्र घटाती हैं ये आदतें, आज ही छोड़ें

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान कम उम्र में ही आपको बूढ़ा बना रहे हैं.  ये 9 चीजें आपकी उम्र को घटा सकती हैं. 

ज्यादा तली चीजें शरीर में फ्री रेडिकल्स बनाती हैं, जो सेल्स को डैमेज करती है और चेहरे पर झुर्रियां लाते हैं. 

व्हाइट ब्रेड जैसे रिफाइंड कार्ब्स शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ाते हैं, जिससे बुढ़ापा जल्दी आने लगता है. 

सॉसेज, बेकन और हॉट डॉग में सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा मात्रा में होते हैं, जो स्किन के कोलेजन को तबाह कर देते हैं. 

ज्यादा नमक खाने से स्किन ड्राई होने लगती है और ज्यादा चीनी कोलेजन को तोड़कर त्वचा का लचीलापन खत्म कर देती है. 

बहुत ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना शरीर में सूजन बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर मुंहासे और लाली आने लग जाती है. 

जंक फूड में मौजूद ट्रांस फैट ब्लड वेसल्स को सख्त कर देता है, जिससे स्किन तक खून का दौरा कम हो जाता है. 

ज्यादा जला हुआ मांस सूजन बढ़ाता है, वहीं जरूरत से ज्यादा कॉफी/कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट कर स्किन बेजान बनाती है. 

अल्कोहल लिवर के लिए बेहद नुकसानदायक है. यह शरीर में टॉक्सिन्स जमा करता है, जिससे आप उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं.