आइसक्रीम खाने वाले रुकें! न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
हाल ही में क्वालिटी वॉल्स ने अपने प्रोडक्ट्स से पाम ऑयल हटाकर दूध का इस्तेमाल करने की घोषणा की है, जिससे फ्रोजन डेजर्ट की बहस फिर छिड़ गई है.
असली आइसक्रीम दूध से बनती है, जबकि ज्यादातर फ्रोजन डेजर्ट को सस्ते पाम ऑयल और अन्य सामग्रियों से तैयार किया जाता है.
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, फ्रोजन डेजर्ट में मौजूद पाम ऑयल में भारी मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है, जो धमनियों (Arteries) को ब्लॉक कर सकता है.
इन डेजर्ट्स का लगातार सेवन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को तेजी से बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है.
इनमें असली दूध की जगह 'मिल्क सॉलिड्स' या पाउडर होता है, जिसमें ऑक्सीडाइज्ड कोलेस्ट्रॉल होने से ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंच सकता है.
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी के सबसे प्रोसेस्ड रूप यानी 'लिक्विड ग्लूकोज' का इस्तेमाल होता है, जो ब्लड शुगर को अचानक स्पाइक करता है.
फ्रोजन डेजर्ट को आकर्षक और टेस्टी बनाने के लिए भारी मात्रा में आर्टिफिशियल रंग, सिंथेटिक फ्लेवर और स्टेबलाइजर्स मिलाए जाते हैं.
पाम ऑयल, सोया प्रोटीन और केमिकल्स के मिश्रण के कारण ये प्रोडक्ट्स 'अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड' की कैटेगरी में आते हैं, जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह हैं.
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड डेजर्ट्स का ज्यादा सेवन आपको मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, खराब आंत और गंभीर दिल की बीमारियों का शिकार बना सकता है.