फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
हाथ ऊपर उठाने, बाल बनाने या पीछे ले जाने में दर्द होना केवल हड्डियों की कमजोरी नहीं, फ्रोजन शोल्डर भी हो सकता है.
इसे मेडिकल भाषा में 'Adhesive Capsulitis' कहते हैं, जिसमें कंधे के जॉइंट कैप्सूल में सूजन और जकड़न आ जाती है.
ब्लड शुगर बढ़ा रहने से कंधे के कनेक्टिव टिशू सख्त होने लगते हैं, जिससे कंधा हिलाना मुश्किल हो जाता है.
स्टडीज के मुताबिक, सामान्य लोगों की तुलना में डायबिटीज मरीजों में फ्रोजन शोल्डर होने का खतरा लगभग 5 गुना अधिक होता है.
अगर शरीर में HbA1c का स्तर 7% से अधिक रहता है, तो फ्रोजन शोल्डर होने का जोखिम और ज्यादा बढ़ जाता है.
कंधे में रुकरुक कर दर्द होना, रात में दर्द बढ़ना और रोजमर्रा के कपड़े पहनने या संवारने में तकलीफ होना इसके मुख्य लक्षण हैं.
मामूली समस्या होने पर डॉक्टर दवाओं, स्ट्रेचिंग और नियमित फिजियोथेरेपी की सलाह देते हैं.
गंभीर मामलों में जॉइंट कैप्सूल को खोलने के लिए 'हाइड्रोडाइलेशन' (इंजेक्शन) या एनेस्थीसिया के तहत मैनिपुलेशन (MUGA) किया जाता है.
यदि कंधे की मूवमेंट लगातार कम हो रही है, तो घरेलू नुस्खों के बजाय तुरंत विशेषज्ञ और डायबिटीज डॉक्टर से जांच कराएं.