ये है सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे आसान तरीका 

सर्दियों में शरीर को गर्म, हल्का और पौष्टिक भोजन चाहिए. ऐसे में वेजिटेबल सूप सबसे सही विकल्प माना जाता है 

यह शरीर को सिर्फ गर्माहट ही नहीं देता, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सही रखता है और तुरंत ऊर्जा भी देता है 

घर पर सूप पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले सात सबसे पौष्टिक सब्जियां (गाजर, टमाटर, चुकंदर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, मटर और अदरक) लें. ये सभी विटामिन ए, सी, के और आयरन से भरपूर हैं, जो सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं

इन्हें भाप या हल्की उबाल में पकाएं ताकि पोषक तत्व न खोएं. इसके बाद सब्जियों को पूरी तरह सुखाकर बारीक पीस लें 

 आप चाहें तो इसमें काली मिर्च, हल्दी, अजवाइन और सेंधा नमक भी मिला सकते हैं. यह पाउडर सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि गर्माहट, तासीर और औषधीय गुण भी देता है

इस सूप के फायदे कई हैं. यह पाचन को संतुलित करता है और ब्लोटिंग या भारीपन को कम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन इम्यूनिटी को तुरंत बूस्ट करते हैं

गर्माहट देने वाली सब्जियां और मसाले शरीर में रक्त संचार तेज करते हैं और सर्दियों की जकड़न कम करते हैं

सर्दियों में लोग अक्सर पानी कम पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. आप हल्की सावधानी के साथ गुनगुना पानी पीना, दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लेना और सूप या हर्बल ड्रिंक का सेवन करना शरीर को हाइड्रेट रखता है