सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? जानिए एक्सपर्ट की राय

खाली पेट भीगी किशमिश खाना भारत में सदियों पुराना घरेलू नुस्खा है. आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों ही इसके पोषण और फायदों को मानते हैं.

डायटिशियन दीपाली शर्मा के अनुसार, सुबह खाली पेट खाने से कोई चमत्कारी फायदा नहीं मिलता. किशमिश का पोषण मूल्य इसे दिन में कभी भी खाने पर समान रहता है.

किशमिश को रातभर पानी में भिगोने से वह नरम हो जाती है. इससे संवेदनशील पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए इसे चबाना और पचाना काफी आसान हो जाता है.

किशमिश से शरीर को कार्बोहाइड्रेट, नेचुरल शुगर, डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, पॉलीफेनोलिक कम्पाउंड्स और थोड़ी मात्रा में आयरन मिलता है.

किशमिश में मौजूद फाइबर और तरल पदार्थ का मिश्रण पेट साफ रखने में मदद करता है, लेकिन स्वस्थ पाचन के लिए पानी और एक्सरसाइज भी उतनी ही जरूरी हैं.

किशमिश का इनसॉल्यूबल फाइबर मल का वॉल्यूम बढ़ाकर कब्ज दूर करने में मदद करता है. हालांकि, क्रॉनिक या गंभीर कब्ज होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

किशमिश में आयरन होता है, पर यह गंभीर आयरन की कमी या एनीमिया का अकेला इलाज नहीं है. इसके लिए सही डाइट और मेडिकल जांच जरूरी है.

किशमिश में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जिससे ब्लड ग्लूकोज बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.

भीगी किशमिश को सुबह का कोई 'सुपर डिटॉक्स' मानने के बजाय अपनी संतुलित डाइट का एक पौष्टिक हिस्सा बनाएं और सीमित मात्रा में सेवन करें.