गुणों की खान है यह मसाला, खाली पेट खाने से मिलते हैं 5 जादुई फायदे

बड़ी इलायची का इस्तेमाल आमतौर पर पुलाव या सब्जी की खुशबू बढ़ाने के लिए होता है, लेकिन इसके औषधीय गुण शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं.

बहुत से लोग खाने में इलायची आने पर उसे अलग निकाल देते हैं. लेकिन अगर आप रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करेंगे, तो शरीर को गजब के फायदे मिलेंगे.

फाइबर और टैनिन से भरपूर बड़ी इलायची आपके डाइजेशन (पाचन) को ट्रैक पर लाती है. सुबह इसे खाने से पेट साफ रहता है और गैस, अपच या पेट दर्द जैसी शिकायतें दूर होती हैं.

दिल की सेहत के लिए बड़ी इलायची बेहद गुणकारी है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है, जिससे आपका हार्ट लंबे समय तक मजबूत और सुरक्षित रहता है.

 बड़ी इलायची में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी को डिटॉक्स करते हैं, जिससे दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन ग्लो करने लगती है.

बदलते मौसम में अगर आप जल्दी बीमार हो जाते हैं, तो खाली पेट बड़ी इलायची खाना शुरू करें. इसके दमदार एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को काफी मजबूत बना देते हैं.

सेवन: सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ कुछ दानों को चबाकर या फिर रात भर इसे एक गिलास पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को गुनगुना करके पिएं.

अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं या कोई खास डाइट पर हैं, तो इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.