बच्चे नहीं खाते ड्राई फ्रूट्स? बनाएं ये टेस्टी लड्डू
मखाने, ओट्स और नट्स से भरपूर ये लड्डू बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प हैं.
बच्चे अक्सर ड्राई फ्रूट्स खाने में आनाकानी करते हैं, इसलिए एक्सपर्ट ने बताई ये मखाने, ओट्स और नट्स से बनी ये खास रेसिपी शेयर की है.
इसे बनाने के लिए आपको मखाना, ओट्स, बादाम, काजू, तरबूज-कद्दू के बीज, गुड़, सोंठ, दालचीनी और देसी घी की जरूरत होगी.
सबसे पहले पैन में घी गर्म करें और मखाने को क्रिस्पी होने तक भूनकर निकाल लें. इसके बाद ओट्स को भी हल्का सुनहरा भूनें.
अब काजू, बादाम और दोनों तरह के बीजों को भी पैन में हल्का सूखा ही भून लें ताकि उनका कच्चापन निकल जाए.
पैन में गुड़ का पाउडर और थोड़ा पानी डालकर इसे पिघलाएं. ध्यान रखें कि चाशनी गाढ़ी नहीं, बस गुड़ का घोल तैयार करना है.
भुने हुए मखाने, काजू और बादाम को मिक्सर में डालें. अंत में ओट्स और सीड्स डालकर इसे 'पल्स मोड' पर दरदरा पीस लें.
इस पिसे हुए मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें और इसमें सोंठ (अदरक पाउडर) व दालचीनी का पाउडर अच्छी तरह मिलाएं.
अब इस तैयार मिश्रण में गुड़ का सिरप और थोड़ा देसी घी डालें. आप चाहें तो गुड़ की जगह खजूर का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं.