क्या सिर्फ धूप से लगती है लू? जानें ये 5 अनजान वजहें

अक्सर माना जाता है कि तेज धूप में निकलने से ही लू लगती है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार हमारी कई गलत आदतें भी हीट स्ट्रोक की वजह बनती हैं.

गर्मियों में पसीना अधिक निकलने के कारण जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो शरीर का तापमान संतुलित नहीं रह पाता और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है.

ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना शरीर में अंदरूनी गर्मी बढ़ाता है. इसे पचाने में शरीर को ज्यादा ऊर्जा लगती है, जिससे तापमान बढ़ सकता है.

ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना शरीर में अंदरूनी गर्मी बढ़ाता है. इसे पचाने में शरीर को ज्यादा ऊर्जा लगती है, जिससे तापमान बढ़ सकता है.

भयंकर गर्मी में बिना आराम किए लगातार काम करना या क्षमता से अधिक हैवी एक्सरसाइज करना भी शरीर को ओवरहीट कर देता है.

तेज बुखार, तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी या मतली महसूस होना, त्वचा का एकदम सूखा व गर्म होना और धड़कन बढ़ना इसके मुख्य लक्षण हैं.

पसीना पूरी तरह बंद हो जाना, कमजोरी और भ्रम या चिड़चिड़ापन होना गंभीर स्थिति के लक्षण हैं. ऐसे में मरीज बेहोश भी हो सकता है.

लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं, शरीर पर ठंडा पानी छिड़कें, ओआरएस (ORS) या पानी पिलाएं और डॉक्टर से संपर्क करें.

दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं, ढीले सूती कपड़े पहनें, दोपहर में धूप में निकलने से बचें और नींबू पानी या नारियल पानी पीएं.