दूध या तेल? ऐसे पहचानें असली और एनालॉग पनीर का अंतर

यह दूध के बजाय वेजिटेबल ऑयल, स्टार्च, प्लांट प्रोटीन और इमल्सिफायर को मिलाकर बनाया जाता है.

डाइटिशियन के अनुसार एनालॉग पनीर कानूनी रूप से मान्य है, इसलिए इसे नकली या जहरीला कहना पूरी तरह गलत है.

पारंपरिक पनीर में भरपूर कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जबकि एनालॉग पनीर में ये प्राकृतिक पोषक तत्व बहुत कम होते हैं.

एनालॉग पनीर में मौजूद हाइड्रोजेनेटेड फैट (ट्रांस फैट) शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाकर दिल के रोग का खतरा पैदा कर सकता है.

इसमें मिलाया जाने वाला इमल्सिफाइंग साल्ट और स्टार्च ब्लोटिंग, एसिडिटी और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है.

असली पनीर मुलायम होता है और दबाने पर बिखर जाता है, जबकि एनालॉग पनीर रबर या स्पंज की तरह खिंचता है.

सब्जी या डिश में पकाने के बाद भी एनालॉग पनीर का आकार और शेप वैसे का वैसा ही बना रहता है.

खरीदते समय सामग्री में यदि वेजिटेबल ऑयल, स्टार्च, इमल्सिफायर या स्टेबिलाइजर लिखा हो, तो वह एनालॉग पनीर है.

होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त ऐसी जगहों का चुनाव करें जहां शुद्धता और सामग्री की पूरी जानकारी स्पष्ट हो.