प्याज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर? जानें सही तरीका
जीवनशैली और खानपान के बदलाव से ब्लड शुगर की समस्या बढ़ रही है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है.
रिसर्च के अनुसार, प्याज में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार हो सकते हैं.
प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज के अवशोषण को बढ़ाकर शुगर लेवल को घटाता है.
एलीयल प्रोपियल डिसुलफ्लाइड जैसे सल्फर तत्व टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर कम करने में सहायक हैं.
प्याज में पाया जाने वाला क्रोमियम शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करता है.
खाने के साथ प्याज का सेवन करने से फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है.
इसके एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की सूजन कम करते हैं और डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं का जोखिम घटाते हैं.
सिर्फ प्याज या इसका रस पीने से डायबिटीज पूरी तरह ठीक नहीं हो सकती, यह केवल एक सहायक आहार है.
संतुलित डाइट, व्यायाम और डॉक्टर की बताई दवाओं के साथ ही प्याज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.