प्याज से ब्लड शुगर कंट्रोल: जानिए इसके चमत्कारिक फायदे
आज के समय में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है.
प्याज में क्वेरसेटिन, सल्फर कंपाउंड्स, क्रोमियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं.
रिसर्च के अनुसार, प्याज इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और इंसुलिन के स्राव को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
100 ग्राम प्याज में लगभग 23 से 48% तक क्वेरसेटिन होता है, जो कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज अवशोषण को तेज कर शुगर लेवल कम करता है.
प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स (जैसे एलीयल प्रोपियल डिसुलफ्लाइड) टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं.
एनसीबीआई के अनुसार, प्याज में मौजूद क्रोमियम इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर शुगर लेवल को सामान्य करने में मददगार है.
प्याज का फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा करता है, जिससे खाने के बाद अचानक ब्लड शुगर नहीं बढ़ता.
इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में सूजन को कम करते हैं और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखकर जटिलताओं का जोखिम घटाते हैं.
डॉक्टरों के अनुसार प्याज डायबिटीज का चमत्कारी इलाज नहीं है. इसे सही लाइफस्टाइल, balanced diet और डॉक्टर की सलाह वाली दवाओं के साथ ही लें.