लाल चींटियों का काल है ये देसी स्प्रे! मिंटों में होगा सफाया
जानिए हींग और डेटॉल की मदद से घर पर चींटी भगाने वाला असरदार स्प्रे बनाने का आसान तरीका.
गर्मियां आते ही 'लाल चींटियों का प्रकोप' बढ़ जाता है. ये न सिर्फ काटती हैं, बल्कि खाने-पीने की चीजों को भी खराब कर देती हैं.
केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय आप घर पर ही 'हींग के पाउडर और डेटॉल लिक्विड' से एक असरदार एंटी-चींटी स्प्रे बना सकते हैं.
इस जादुई स्प्रे को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीज़ों की जरूरत है: आधा गिलास पानी, आधा चम्मच हींग पाउडर और थोड़ा सा डेटॉल लिक्विड.
आधा गिलास पानी में हींग और डेटॉल को अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल (Spray Bottle) में भर लें.
घर के जिन कोनों, किचन स्लैब या दीवारों के पास आपको लाल चींटियां नजर आएं, वहां इस स्प्रे को अच्छे से छिड़क दें.
स्प्रे करने के बाद उस जगह को 'कम से कम आधे घंटे' के लिए ऐसे ही छोड़ दें. स्ट्रॉन्ग महक के कारण सारी चींटियां तुरंत गायब हो जाएंगी.
अगर स्प्रे नहीं है, तो 'दालचीनी का पाउडर' चींटियों के बिल या उनके आने-जाने वाले रास्तों पर छिड़क दें, वो दोबारा वहां नहीं आएंगी.
नींबू के 'एसिडिक गुण' चींटियों का रास्ता भटका देते हैं. इसके अलावा, चींटियों को 'काली मिर्च की महक' भी बिल्कुल पसंद नहीं आती.
बिना किसी जहरीले केमिकल के, इन 'नेचुरल और घरेलू तरीकों' से आप अपने घर को चींटियों से हमेशा के लिए मुक्त रख सकते हैं.