सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
सोते समय अचानक हाथ-पैर या पूरे शरीर में झटका लगने की स्थिति को 'हाइपनिक जर्क' या 'स्लीप स्टार्ट' कहा जाता है.
इस दौरान कई लोगों को ऐसा महसूस होता है जैसे वे अचानक किसी ऊंची जगह से नीचे गिर रहे हों.
यह अनुभव आमतौर पर तब होता है जब व्यक्ति जागने की अवस्था से नींद की शुरुआती अवस्था में प्रवेश कर रहा होता है.
NCBI के मुताबिक, यह ब्रेन और मसल्स एक्टिविटी में बदलाव की वजह से होने वाले मांसपेशियों का एक क्षणिक और अनैच्छिक संकुचन है.
जब शरीर रिलैक्स होने लगता है, तो नर्वस सिस्टम के न्यूरोनल फायरिंग पैटर्न बदलते हैं, जिससे कभी-कभी अचानक मोटर मूवमेंट एक्टिवेट हो जाती है.
मानसिक तनाव, अत्यधिक थकान और इमोशनल टेंशन इस तरह के झटकों की फ्रीक्वेंसी को और अधिक बढ़ा सकते हैं.
पर्याप्त नींद न लेना या सोते समय कैफीन का सेवन करना भी हाइपनिक जर्क का एक मुख्य कारण माना जाता है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, कभी-कभार होने वाले ये झटके पूरी तरह सामान्य हैं और यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होते हैं.
अगर झटके लगातार बढ़ रहे हैं, नींद में बाधा डाल रहे हैं या अन्य न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिख रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.