Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 15 मिनट योग, बीमारियां होंगी हमेशा के लिए गोल
21 जून 2026 को पूरी दुनिया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है. आइए जानते हैं कि योग कैसे आपकी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल सकता है.
आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में मानसिक तनाव आम है. रोज़ाना ध्यान (Meditation) और प्राणायाम करने से दिमाग शांत होता है और स्ट्रैस लेवल तुरंत कम होता है.
अगर आपकी बॉडी में जकड़न रहती है, तो योग आसन आपकी मांसपेशियों को लचीला (Flexible) बनाते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं.
छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए योग एक वरदान है. यह आपके कंसंट्रेशन को बढ़ाता है और काम में फोकस सुधारता है.
मोटापे और पेट की समस्याओं से परेशान हैं? कपालभाति और पवनमुक्तासन जैसे योग आपके डाइजेशन को दुरुस्त कर वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है.
अगर आपको रात में नींद न आने की बीमारी है, तो सोने से पहले हल्के योग आसन और गहरी सांस लेने की तकनीक आपको बेहतरीन नींद देगी.
नियमित योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ती है, जिससे आप मौसमी बीमारियों और संक्रमण से दूर रहते हैं.
योग सिर्फ कसरत नहीं, जीने की कला है. इस योग दिवस 2026 पर खुद से वादा करें कि आप अपनी सेहत के लिए रोज कम से कम 15 मिनट योग जरूर करेंगे.