चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
चलते समय पैर या अंगूठे में दर्द कई कारणों से हो सकता है- जैसे गलत जूते, ज्यादा चलना या मांसपेशियों में खिंचाव. हर दर्द यूरिक एसिड का संकेत नहीं होता.
अगर पैर के अंगूठे के जोड़ में अचानक तेज दर्द, लालिमा, सूजन और गर्माहट हो, तो यह गाउट का लक्षण हो सकता है.
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर यह जोड़ों में 'मोनोसोडियम यूरेट क्रिस्टल्स' के रूप में जमा होने लगता है, जिससे इंफ्लेमेशन और तेज दर्द शुरू हो जाता है.
गाउट अटैक का दर्द इतना तेज होता है कि चलना मुश्किल हो जाता है. कई बार रात में दर्द बढ़ने से नींद भी टूट जाती है और हल्का सा स्पर्श भी असहज लगता है.
ब्लड में यूरिक एसिड बढ़ा होना और गाउट होना दोनों अलग बातें हैं. कई लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा होता है, फिर भी उन्हें गाउट नहीं होता.
आहार में मौजूद प्यूरिन्स के टूटने से यूरिक एसिड बनता है. सामान्यतः किडनी इसे यूरीन के जरिए बाहर निकाल देती है, लेकिन इसके सही से न निकलने पर इसका स्तर बढ़ जाता है.
केवल यूरिक एसिड की ब्लड रिपोर्ट देखकर निष्कर्ष न निकालें. डॉक्टर लक्षणों की जांच, फिजिकल एग्जामिनेशन और जॉइंट फ्लूइड टेस्ट से गाउट की पुष्टि करते हैं.
यूरिक एसिड नियंत्रित रखने के लिए शराब (खासकर बीयर), मीठे ड्रिंक्स, रेड मीट और हाई-प्यूरिन फूड्स से बचें. वजन नियंत्रित रखें और पर्याप्त पानी पिएं.
अगर जोड़ों में बार-बार तेज दर्द या सूजन हो, तो खुद से दवा न लें. डॉक्टर की सलाह से ही यूरेट कम करने वाली दवाएं और सही उपचार शुरू करें.