रात को फल खाना सेफ है या नहीं? जानें ब्लड शुगर पर असर

रात को फल खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाने का डर अक्सर लोगों में रहता है. हालांकि, केवल खाने का समय नहीं, बल्कि फल की मात्रा और प्रकार ज्यादा मायने रखता है.

फलों की नेचुरल शुगर के साथ फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं. यह मिठाइयों और केक की एडेड शुगर जितनी नुकसानदायक नहीं होती.

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, साबुत फलों में मौजूद फाइबर पाचन और ग्लूकोज अवशोषण की गति को धीमा कर देता है.

NCBI के मुताबिक, केला और आम खाने की मनाही नहीं है, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से कार्बोहाइड्रेट इनटेक और ग्लूकोज लोड बढ़ सकता है.

अंगूर आसानी से ज्यादा खाए जा सकते हैं. वहीं स्टडीज के अनुसार लीची का GI ज्यादा होता है, इसलिए रात में इनकी मात्रा कम रखें.

किशमिश, खजूर जैसे सूखे मेवों में पानी कम होने से शुगर गाढ़ी हो जाती है. महज 2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स में लगभग 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट हो सकता है.

फ्रूट जूस में फाइबर खत्म हो जाता है जिससे शुगर तेजी से बढ़ती है. इसलिए हमेशा साबुत फल खाने को ही प्राथमिकता दें.

सेब, जामुन, नाशपाती और संतरा जैसे कम प्रोसेस्ड और फाइबर से भरपूर फल सीमित मात्रा में खाना बेहतर विकल्प माना जाता है.

रात में खाना खाने के बाद फल खाना अपने आप में नुकसानदायक नहीं है. लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर काफी हाई रहता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.