क्या टेस्टोस्टेरोन थेरेपी हर किसी के लिए है सेफ? जानें इसके फायदे और नुकसान!

टेस्टोस्टेरोन थेरेपी एक ऐसी ट्रीटमेंट है, जिससे पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी ठीक किया जाता है. इसका असर ऊर्जा, यौन स्वास्थ्य, मांसपेशियों की ताकत और मानसिक स्थिति पर होता है.

अगर किसी पुरुष को थकान, यौन इच्छा में कमी, या मांसपेशियों की ताकत में गिरावट जैसी समस्याएं महसूस हो रही हैं, तो यह थेरेपी राहत का जरिया बन सकती है.

टेस्टोस्टेरोन थेरेपी से बॉडी में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, यौन स्वास्थ्य अच्छी होती है. साथ ही इससे हड्डियों और मांसपेशियों में भी मजबूती आती है.

वहीं, अगर इसके नुकसान की बात करें तो इससे ब्लड वेसल्स से जुड़ी दिक्कतों के खतरा बढ़ सकता है. साथ ही स्किन पर इसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं.

आपको बता दें कि टेस्टोस्टेरोन थेरेपी से शरीर के प्राकृतिक हार्मोन का निर्माण धीमा हो सकता है. जिसका असर स्पर्म काउंट पर पड़ सकता है.

इस थेरेपी से प्रोस्टेट कैंसर के खतरे में वृद्धि नहीं होती, लेकिन पहले से मौजूद कैंसर के सेल्स को बढ़ावा मिल सकता है.

अगर आप इस थेरेपी को कराने की सोच रहें हैं तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि हर पुरुष की बॉडी एक दूसरे से अलग होती है.

हार्मोन और दिल की सेहत की निगरानी करना बेहद जरूरी होता है, इसलिए विशेषज्ञ से लगातार संपर्क में रहना आवश्यक है.

टेस्टोस्टेरोन थेरेपी कई पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन सही सलाह और निगरानी के साथ ही इसे अपनाना चाहिए.