ठंड में केसर क्यों है सबसे ज़्यादा फायदेमंद? जानिए वजह
केसर का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के तौर पर होता आया है. केसर के इतने गुण होते हैं कि वह शरीर के तीनों दोषों को संतुलित करने की क्षमता रखता है
आमतौर पर केसर के धागों को पकवानों में डालने से पहले रंग लाने के लिए थोड़े से दूध में भिगोया जाता है
सर्दियों में अपने गुणों की वजह से केसर का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है. इसकी गर्म तासीर सर्दियों में इसके उपयोग और लाभ को बढ़ा देती है
केसर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ संक्रमण से भी बचाते हैं. यह शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है
अगर आपका काम पढ़ाने या पढ़ाई से जुड़ा है, तो केसर सोचने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा. इसके अलावा, ये उम्र से संबंधित दिमाग की कमजोरी को भी कम करने में मदद करता है
शरीर को गर्म रखने और वायरल और सर्दी-खांसी के संक्रमण से बचाने में भी केसर मदद करता है. केसर शरीर की सूजन को भी कम करने में मदद करता है
एंटी-डिप्रेसेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने की वजह से केसर मानसिक तनाव को भी कम करता है. इसकी खुशबू मन को शांत करती है