लंबी उम्र की गारंटी मांस खाने से या पत्ते, जानिए रिसर्च क्या कहता है?
शाकाहारी डाइट सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है जिसमें, फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मेवे और सीड्स भी शामिल हैं.
शाकाहारी डाइट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है, वजन भी कंट्रोल रहता है.
UPSC की तैयारी कराने वाले फेमस टीचर Khan Sir ने एक वीडियो में बताया शाकाहारी भोजन को खाने से बीमारी होने की संभावना सबसे कम होती है.
पेड़ पौधों और जानवरों में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस अलग होते हैं. पेड़ पौधों में होने वाली बीमारी इंसान में सर्वाइव नहीं कर पाती है.
मांसाहारी लोगों को बीमारियां लगने का खतरा ज्यादा रहता है क्योंकि जानवरों में होने वाली बीमारियां आसानी से इंसानों में ट्रांसमिट हो जाती है और इंसान को बीमार बना देती है.
यही कारण है कि शाकाहारी जानवर और शाकाहारी लोग ज्यादा दिन जिंदा रहते हैं जबकि मांसाहारी जानवर और मांसाहारी लोग ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रहते है.
"Loma Linda का ये अध्ययन पोषण के क्षेत्र में ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ माना जाता है क्योंकि यह एक व्यापक, दीर्घकालिक शोध है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं.
14 वर्षों तक, Loma Linda के रिसर्चर्स ने 34,000 लोगों के खान-पान, जीवनशैली और बीमारियों पर नज़र रखी है.
अमेरिका की Loma Linda University के रिसर्चर्स ने यह पाया कि शाकाहारी पुरुष औसतन 10 साल ज़्यादा जीते हैं. इस डाइट का सेवन करने से महिलाएं मांसाहारी महिलाओं की तुलना में ज़्यादा जिंदा रहती हैं.