सर्दियों में कम पानी? किडनी को पड़ सकता है भारी नुकसान, जानें क्या है असली खतरा

ठंड में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं, क्योंकि इस मौसम में प्यास कम लगती है. लेकिन ये आदत धीरे-धीरे किडनी की सेहत बिगाड़ सकती है.

किडनी हमारे शरीर का फिल्टर होता है, और कम पानी पीने से यूरिन गाढ़ा हो जाता है. क्योंकि किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कई दिक्कतें शुरू हो सकती हैं.

सर्दी में ब्लड सर्कुलेशन बदलता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है. पानी कम पीने पर किडनी पर दबाव और बढ़ जाता है.

डॉक्टर के अनुसार, पानी की कमी से यूरिन गाढ़ा होता है, जिससे पथरी और यूरिनरी इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है.

डॉक्टरों का कहना है कि चाहे कितनी भी ठंड हो, कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पीएं. वहीं, अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं तो वो और भी फायदेमंद होगा.

डॉक्टरों की माने तो , सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि ऐसी चीजें भी लें जो हाइड्रेशन बढ़ाएं, जैसे खीरा, नींबू वाला पानी, नारियल पानी और फ्रूट्स, खासकर संतरा सर्दियों में बेस्ट है.

आपको बता दें कि ज्यादा नमक वाली चीजें सर्दियों में BP बढ़ाती हैं, जिससे किडनी पर प्रेशर बढ़ता है.  इसलिए नमक, अचार और फास्ट फूड थोड़ा कम खाएं.

वहीं, अगर सर्दी में शरीर ज्यादा ठंडा हो जाए तो BP बढ़ सकता है. इसलिए बाजरा, गुड़ और गरम सूप जैसी चीजें खाकर शरीर गर्म रखें.

ठंड में इम्यूनिटी कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. इससे किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए हल्दी, अदरक, तुलसी वाला सूप पिएं और खुद को फिट रखें.