सर्दियों में गुनगुना पानी… फायदा या नुकसान? डॉक्टर से जानें सच्चाई!

ठंड में ज्यादातर लोग गुनगुना पानी पीते हैं. इससे शरीर को गर्माहट मिलती है और हाइड्रेशन भी बना रहता है. लेकिन क्या इसे बार-बार पीना सही है?

सर्दियों में प्यास कम लगती है, इसलिए लोग अक्सर दिनभर गर्म पानी की चुस्कियां लेते रहते हैं. ये आदत हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती.

गुनगुना पानी पाचन में मदद करता है. गैस, कब्ज और भारीपन भी कम कर सकता है. लेकिन हर चीज़ की हद होती है. यहां भी वही बात लागू होती है.

डॉक्टर बताते हैं कि हल्का गुनगुना पानी ठीक है, पर बहुत बार और बहुत गरम पानी पेट की परत को इरिटेट कर सकता है.

लगातार गरम पानी पीने से पेट में एसिड का बैलेंस बिगड़ सकता है, एसिडिटी और जलन बढ़ सकती है, बदहजमी की समस्या हो सकती है

ज्यादा गरम पानी खाने को तेजी से पचाने की कोशिश में पेट की नैचुरल प्रोसेस पर ज्दाया दबाव डाल देता है. संवेदनशील पेट वालों को खास दिक्कत हो सकती है.

कुछ मामलों में गरम पानी बार-बार पीने से डिहाइड्रेशन भी हो सकता है, क्योंकि शरीर इसे जल्दी बाहर निकाल देता है.

डॉक्टरों ने बताया कि, हल्का गुनगुना पानी पिएं, बार-बार पीने की आदत न बनाएं. एसिडिटी हो तो सेवन कम करें, खाना खाने के तुरंत बाद गरम पानी न पिएं.

गुनगुना पानी सर्दियों में अच्छा है, बस सीमित, हल्का गर्म और सोच-समझकर पिएं. तभी फायदा मिलेगा.