बारिश के मौसम में सेहत बनाएं, अपनाएं ये 10 हेल्दी टिप्स
बरसात का मौसम जहां एक तरफ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है
मॉनसून में हवा में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं
ऐसे में कुछ सावधानियां अपनाकर आप अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं
बरसात में पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए हमेशा साफ, उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं
मॉनसून में खुले में बिकने वाले या बासी खाने से बचें. घर का बना ताजा और गरम खाना ही सेहत के लिए अच्छा है
डेंगू और मलेरिया का खतरा बारिश में बढ़ जाता है. मच्छरदानी, रिपेलेंट और घर के आसपास पानी जमा न होने दें
बरसात में इंफेक्शन से बचने के लिए हाथों को साबुन से बार-बार धोना जरूरी है.बाहर से आकर और खाने से पहले हाथ जरूर धोएं
नमी और पसीना त्वचा संक्रमण का कारण बन सकते हैं. हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि त्वचा सांस ले सके
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए संतरा, नींबू, आंवला और पपीता जैसे विटामिन C से भरपूर फल खाएं
बारिश में भीगने पर गीले कपड़ों में न रहें, तुरंत सूखे कपड़े पहनें और बाल सुखा लें ताकि सर्दी-जुकाम से बचा जा सके
खुले में बिकने वाले पकौड़े, गोलगप्पे, चाट या कटे हुए फल खाने से परहेज करें, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया का खतरा ज्यादा होता है
मौसम बदलने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है. रोज हल्का योग, प्राणायाम या व्यायाम करें
यदि बुखार, खांसी, उल्टी या दस्त जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
बरसात के मौसम में थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को बीमारियों से बचा सकते हैं और इस मौसम का आनंद उठा सकते हैं