रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

सोते समय लाइट जलाना या फोन चलाना आपके दिल को चुपचाप गंभीर नुकसान पहुंचाता है.

11,000 लोगों पर हुई रिसर्च के मुताबिक, रात में नाइट बल्ब का इस्तेमाल भी बेहद खतरनाक है.

सोते वक्त नाइट लैंप या मोबाइल की रोशनी दिल की बीमारियों (Cardiovascular Diseases) का खतरा बढ़ाती है.

रात को लाइट में सोने से दिल का आकार और उसकी आंतरिक संरचना (Structure) बिगड़ने लगती है.

इस आदत से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और तेज धड़कन जैसी बीमारियां हो सकती हैं.

चांदनी जैसी मामूली रोशनी (3 लक्स से ज्यादा) में सोने पर भी दिल पर बुरा असर पड़ता है.

रोशनी में सोने वालों के कार्डियक MRI में दिल के काम करने की क्षमता काफी कम पाई गई.

शोध के अनुसार, लाइट में सोने से दिल के लेफ्ट वेंट्रिकल में सूजन आती है और पंपिंग क्षमता घटती है.

रात की रोशनी शरीर में क्रोनिक स्ट्रेस पैदा करती है, जो आगे चलकर हार्ट फेलियर का कारण बनती है.