गर्मियों का वरदान: जौं का पानी

गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए जौं का पानी एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक है.

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में जौं, चना, जई और ज्वार जैसे अनाज शामिल करने चाहिए.

इसमें विटामिन B-कॉम्प्लेक्स (थायमिन, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड, B6 और फोलेट) के साथ विटामिन A और E भी पाया जाता है.

जौं में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कॉपर और सेलेनियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं.

100 ग्राम जौं में लगभग 12.5 ग्राम प्रोटीन और 17.3 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है.

सुबह खाली पेट जौं का पानी पीने से यह शरीर के लिए एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक का काम करता है.

नियमित रूप से इसका सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है. 

यह पाचन तंत्र को सुधारने और यूरिन इन्फेक्शन (UTI) की समस्या को कम करने में भी असरदार है.

जौं का पानी न केवल शरीर को बल्कि त्वचा को भी ठंडक और ताजगी प्रदान करता है.