स्वास्थ्य के लिए वरदान है ये पौधा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद

 विधारा एक औषधीय लता है जो भारतीय उपमहाद्वीप के देसी पौधों में से एक है. इसे घावपत्ता, अधोगुडा, समुद्रशोख, हाथीलता और एलीफेंट क्रीपर जैसे कई नामों से जाना जाता है

 इसकी पूरी लता (जड़, तना, पत्तियां और फूल) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इसे वृद्धदारूक (बुढ़ापे की लाठी) भी कहा जाता है

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनालजेसिक और हेपाटोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, नसों को मजबूत करने और पुरुषों में स्टेमिना बढ़ाने में मदद करते हैं

विधारा महिलाओं के लिए भी बहुत लाभकारी है. यह जोड़ों के दर्द, गठिया, बवासीर, सूजन, डायबिटीज, खांसी, पेट के कीड़े, एनीमिया और मिर्गी जैसी समस्याओं में काम आता है

विधारा का स्वाद कड़वा, तीखा और गर्म होता है. यह भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है और कफ व वात को शांत करता है

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और शरीर की सात धातुओं को पुष्ट करने में भी विधारा मदद करता है

हालांकि, विधारा का सेवन करने से पहले एक बार योग्य आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि गलत मात्रा और तरीके से लेने से आपको नुकसान हो सकता है