आम की गुठली  का कमाल: छोटा बीज, बड़े फायदे!

जिस आम की गुठली को आप फेंक देते हैं, वही सेहत के लिए आयुर्वेदिक खजाना है.

इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. 

दस्त, एसिडिटी और पेट के कीड़ों से राहत दिलाने में बेहद असरदार. 

खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती है. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक. 

आयरन से भरपूर होने के कारण खून की कमी दूर करने में मदद करती है.

मुंहासे, एलर्जी और दाग-धब्बों को कम करके त्वचा को चमकदार बनाती है. 

डैंड्रफ, बाल झड़ना और सफेद बालों की समस्या में फायदेमंद. 

मंजन के रूप में इस्तेमाल करने से दांत साफ और मसूड़े मजबूत होते हैं. 

गुठली सुखाकर गिरी निकालें, पीसकर पाउडर बनाएं और रोज आधा चम्मच सेवन करें.