दांतों के दर्द में रामबाण हैं ये 7 घरेलू नुस्खे, मिनटों में दिलाएं आराम

कैविटी, मसूड़ों की सूजन, ठंडा-गरम लगना या इंफेक्शन, इन वजहों से दांत में तेज दर्द हो सकता है. हल्का दर्द हो तो घरेलू नुस्खे काफी राहत देते हैं.

पहला, लौंग में मौजूद यूजेनॉल दर्द कम करने में मदद करता है. रुई पर थोड़ा सा लौंग का तेल लगाकर दर्द वाले दांत पर रखें, इससे तुरंत सुकून मिलता है.

दूसरा, गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार कुल्ला करें. इससे बैक्टीरिया कम होते हैं और सूजन भी घटती है.

लहसुन दर्द और बैक्टीरिया दोनों से लड़ता है. एक कली पीसकर सीधा दर्द वाली जगह पर लगाएं, इससे जल्दी आराम मिलेगा.

बर्फ को कपड़े में लपेटकर गाल के बाहर 10–15 मिनट रखें. इससे सूजन कम होती है और नसें सुन्न होकर दर्द कम कर देती हैं.

प्याज में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, उसको चबाएं या उसका रस लगाएं, इससे बैक्टीरिया घटते हैं और दर्द कम होता है.

अगर आप चाहें तो ठंडा किया हुआ पुदीने का टी बैग दर्द वाली जगह पर रख सकते हैं. इसकी ठंडक और सुन्न करने वाली क्षमता दर्द में राहत देती है.

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन घटाने और बैक्टीरिया को खत्म करने में असरदार है. हल्दी पाउडर में पानी या सरसों का तेल मिलाकर दांत पर लगाएं.

बता दें कि ये नुस्खे सिर्फ कुछ समय की राहत देते हैं. अगर दर्द 2–3 दिन में न जाए, सूजन बढ़े या बुखार आए, तो तुरंत डेंटिस्ट को दिखाएं.