थायरॉइड की दवा के साथ न करें ये गलती, बिगड़ सकता है हार्मोन लेवल
हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों को लेवोथायरोक्सिन दवा रोजाना सुबह खाली पेट एक निश्चित समय पर ही लेनी चाहिए.
दवा खाने के तुरंत बाद ब्रेकफास्ट करने से दवा शरीर में सही तरीके से अवशोषित (Absorb) नहीं हो पाती.
दवा लेने और सुबह के नाश्ते, चाय या कॉफी के बीच कम से कम 30 से 60 मिनट का अंतर जरूर रखें.
दवा के तुरंत बाद ब्रेड या हाई-फाइबर चीजें खाने से पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है और दवा का असर कम हो जाता है.
दवा के तुरंत बाद दूध, दही, बटर, पनीर या कैल्शियम युक्त चीजें लेने से लेवोथायरोक्सिन का एब्जॉर्प्शन ठीक से नहीं होता.
कैल्शियम और आयरन की गोलियां थायरॉइड की दवा के साथ न लें. इनके बीच कम से कम 4 घंटे का अंतर होना चाहिए.
कॉफी, एंटासिड (एसिडिटी की दवा) और सोया प्रोडक्ट्स भी थायरॉइड दवा के असर को प्रभावित कर सकते हैं.
दवा लेने के 1 घंटे बाद उबले अंडे, बेसन चीला, ओट्स/दलिया या ताजे फल का सेवन नाश्ते में कर सकते हैं.
यदि सही समय पर दवा लेने के बावजूद थायरॉइड लेवल कंट्रोल न हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से कंसल्ट कर डोज एडजस्ट कराएं.