सर्दियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? ये रूटीन जरूर आज़माएं
जैसे ही सर्दियों की दस्तक होती है, मौसम में नमी की कमी और ठंडी हवाएं त्वचा पर असर डालने लगती हैं
सर्दियों में त्वचा की सही देखभाल ना की जाए, तो यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ सकती है
सर्दियों में त्वचा की नमी जल्दी उड़ जाती है, इसलिए हर दिन मॉइश्चराइज़र लगाना जरूरी है. नहाने के बाद हल्की गीली त्वचा पर मॉइश्चराइज़र लगाने से इसका असर ज्यादा होता है
बहुत गर्म पानी से नहाने से त्वचा की प्राकृतिक तेलीय परत हट जाती है, जिससे वह और अधिक ड्राई हो जाती है. इसलिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पर्याप्त पानी देना जरूरी है. दिनभर में 6 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहे
डेड स्किन हटाने के लिए हल्के स्क्रब का उपयोग करें, जिससे त्वचा साफ और मॉइश्चर के लिए तैयार हो जाती है
इन आसान उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में मुलायम और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं