वजन घटाने के लिए क्या आप भी करते हैं मील स्कीप? पहले जान लें एक्सपर्ट की राय

कई लोग सोचते हैं कि अगर मील स्किप कर दें तो वजन तेजी से घट जाएगा. सुबह का नाश्ता छोड़ना, लंच या डिनर ना करना आम तरीका बन गया है.

लेकिन मील स्किप करने से ब्लड शुगर लेवल्स गिर सकते हैं. इससे सिर घूमना, कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक भी हो सकता है.

बार-बार मील स्किप करने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है. लंबे समय में इससे वजन घटाने में परेशानी आ सकती है.

हंगर हार्मोन्स भी प्रभावित होते हैं. इंसुलिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है.

एक मील छोड़ने पर अक्सर अगली मील में ओवरईटिंग हो जाती है. इससे ब्लड शुगर स्पाइक और वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार मील स्किप करने से शरीर “स्टारवेशन मोड” में चला जाता है. इसका असर मेटाबॉलिज्म और एनर्जी पर पड़ता है.

सही तरीके से वजन कम करने के लिए जरूरी है कि समय पर और संतुलित आहार लें. मील्स स्किप ना करें.

वजन घटाने के लिए फास्टिंग के बजाय पोषणयुक्त खाने पर ध्यान दें. सही प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स लें.

याद रखें, वजन घटाना जल्दी नहीं बल्कि सही और संतुलित तरीके से करना सबसे बेहतर है. मील्स स्किप करने से नुकसान हो सकता है.