क्या है प्रोटीन पाउडर का सही डोज? जानें एक्सपर्ट से सुरक्षित टिप्स

 आज के फिटनेस ट्रेंड में प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. वजन बढ़ाने, मसल्स बनाने और शरीर को मजबूत बनाने के लिए कई लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं

लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना सही जानकारी और सावधानी के प्रोटीन पाउडर का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है जो अमीनो एसिड से मिलकर बना होता है

हालांकि, डाइट में प्राकृतिक प्रोटीन सोर्सेज जैसे दालें, अंडे, दूध, मछली आदि को शामिल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है

प्रोटीन पाउडर खरीदते समय क्वालिटी, ब्रांड और सामग्री पर ध्यान देना जरूरी है

इसके सेवन से एलर्जी, गैस, अपच या स्किन रिएक्शन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए, इस्तेमाल शुरू करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना बेहद जरूरी है

इसलिए प्रोटीन पाउडर का सही और सीमित मात्रा में उपयोग आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन बिना सावधानी के इसका गलत इस्तेमाल सेहत के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है