IPL 2024: DC की कप्तानी के अटकलों पर फ्रेंचाइजी ने लगाया विराम,  ऋषभ पंत संभालेंगे कमान

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है.

आईपीएल में 10 टीमें खिताब के लिए दमखम लगाएंगे.

आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर फ्रेंचाइजी ने विराम लगा दिया है.

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने कप्तान के बारे में जानकारी दी.

फ्रेंचाइजी ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत ही संभालेंगे.

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में उनकी कप्तानी की पुष्टि की गई है.

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, वापसी हो गई, अब आपका स्वागत है, कप्तान ऋषभ पंत

बता दें कि दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर जाते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. जिसके बाद से वो क्रिकेट से दूर थे.