किचन हमेशा गंदा क्यों दिखता है? 6 गलतियां हैं जिम्मेदार

अगर दिन-भर चमकाने के बाद भी आपका किचन गंदा और फैला हुआ नजर आता है, तो कमी आपकी सफाई में नहीं बल्कि इन गलतियों में है.

दीवारों या काउंटरटॉप पर छोटी टाइल्स लगाने से उनके बीच के जॉइंट्स में तेल और ग्रीस जमा हो जाता है, जिससे वे काले और गंदे दिखने लगते हैं.

मिक्सर, टोस्टर और अनगिनत डिब्बों को काउंटरटॉप पर खुला रखने से उन पर धूल-तेल की परत जम जाती है और किचन हमेशा भरा-भरा दिखता है.

हल्दी, सॉस या चाय को सोखने वाले पत्थरों का इस्तेमाल करने से काउंटरटॉप पर परमानेंट दाग लग जाते हैं और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं.

किचन काउंटरटॉप के लिए हमेशा नॉन-पोरस मटेरियल जैसे 'इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज' चुनें. इसमें दाग नहीं लगते और सफाई तुरंत हो जाती है.

बिल्कुल सफेद सरफेस पर छोटा सा दाग भी तुरंत दिखता है, जबकि बहुत डार्क सरफेस पर सूखी गंदगी छिपी रह जाती है और हाइजीन खराब होती है.

फ्रिज, ओवन या अलमारियों के बीच संकरे गैप्स छोड़ देने से वहां रोजाना हाथ नहीं पहुंच पाता, जिससे धूल और जाले जमा होने लगते हैं.

किचन बनवाते समय सिर्फ फैंसी लुक न देखें. ऐसा मटेरियल चुनें जो रोजाना की हीट, नमी और मसालों को झेल सके और जिसे साफ करना आसान हो.

किचन को हमेशा चमकदार और हाइजीनिक रखने के लिए बड़े साइज के सरफेसेज, बंद अलमारियों और बंद केबिनेट्स वाले लेआउट को प्राथमिकता दें.