रोज मेकअप के बाद भी स्किन रहेगी फ्लॉलेस: 9 जरूरी टिप्स
रात में त्वचा खुद को रिपेयर करती है. मेकअप लगाकर सोने से पोर्स क्लॉग होते हैं, जिससे एक्ने और समय से पहले एजिंग की समस्या हो सकती है.
वॉटरप्रूफ मस्कारा और लॉन्ग-वियर मेकअप को छुड़ाने के लिए स्किन को रगड़ें नहीं. ऑयल-बेस्ड क्लेंजर या बाम से धीरे-धीरे मेकअप को ढीला करके साफ करें.
सिर्फ एक बार फेसवॉश काफी नहीं है. मेकअप हटाने के बाद वॉटर-बेस्ड या हाइड्रेटिंग फेसवॉश से चेहरा धोएं ताकि बचा हुआ मेकअप और गंदगी पूरी तरह निकल जाए.
मेकअप रिमूव करने के बाद त्वचा का pH लेवल बनाए रखने के लिए टोनर लगाएं. इसमें हायलूरॉनिक एसिड, एलोवेरा या ग्लिसरीन जैसे इंग्रीडिएंट्स होने चाहिए.
अपनी जरूरत के अनुसार सीरम चुनें- ऑयली स्किन के लिए नियासिनेमाइड, रेडनेस के लिए सेंटेला एशियाटिका और फाइन लाइन्स या ड्राई स्किन के लिए पेप्टाइड्स.
डबल क्लेंजिंग के बाद स्किन बैरियर को लॉक करने के लिए हाइड्रेटिंग मॉइस्राइजर लगाएं. ऑयली स्किन वाले जेल-बेस्ड और ड्राई स्किन वाले थिक क्रीम का इस्तेमाल करें.
मेकअप के बाद त्वचा को रोज स्क्रब करने की गलती न करें. इससे स्किन सेंसिटिव हो सकती है; हफ्ते में सिर्फ एक बार ही माइल्ड एक्सफोलिएशन करें.
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो हमेशा अल्कोहल-फ्री और फ्रेग्रेंस-फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. कोई भी नया प्रोडक्ट लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
गंदे ब्रश और स्पंज में बैक्टीरिया पनपते हैं जो ब्रेकआउट्स और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं. इसलिए इस्तेमाल के बाद अपने ब्यूटी टूल्स को नियमित रूप से साफ करें.