फिटनेस का नया मंत्र: Almond Butter से घटाएं वजन और चमकाएं सेहत
आजकल लोग अनहेल्दी चीजों को छोड़कर हेल्दी ऑप्शन्स चुन रहे हैं, जिसमें 'आलमंड बटर' (बादाम का बटर) तेजी से पॉपुलर हो रहा है.
भुने हुए बादाम से बनने वाले इस बटर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E, कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
आलमंड बटर खाने से बार-बार भूख नहीं लगती. इसके रोजाना सेवन से बॉडी फैट और मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगता है.
रिसर्च के अनुसार, 12 हफ्तों तक बादाम या इसके बटर का सेवन करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार होता है और शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.
कैल्शियम से भरपूर होने के कारण आलमंड बटर हड्डियों के लिए वरदान है. यह दूध की तरह ही शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है.
क्लीनिकल स्टडी के मुताबिक, यह शरीर से लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम कर दिल को सेहतमंद रखता है.
इसमें मौजूद फाइबर आंतों की एक्टिविटी को बेहतर करते हैं और पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर डाइजेशन को स्मूथ बनाते हैं.
बाजार के मिलावटी बटर से बचने के लिए आप इसे घर पर ही शुद्ध तरीके से तैयार कर सकते हैं. इसे वर्कआउट के बाद या स्नैक्स में खाएं.
आलमंड बटर एनर्जी बूस्ट करने के लिए बेहतरीन है, लेकिन अगर आप पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे डाइट में शामिल करें.