बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
बादाम को आमतौर पर दिमाग तेज करने के लिए खाया जाता है, लेकिन क्या यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है? आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई.
बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट के मुताबिक, 28 ग्राम बादाम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई मिलता है, जो वयस्कों की रोजाना की जरूरत का लगभग आधा हिस्सा पूरा करता है.
बादाम में मौजूद विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो आंखों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मददगार है.
कई लोग मानते हैं कि रोज बादाम खाने से नजर तेज होती है और चश्मे का नंबर उतर जाता है, लेकिन इस दावे के समर्थन में कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.
चश्मे का नंबर मायोपिया या एस्टिग्मैटिज्म जैसी रिफ्रैक्टिव समस्याओं से जुड़ा होता है, जो आंख की बनावट के कारण होती हैं. केवल बादाम खाने से यह ठीक नहीं हो सकता.
घंटों लैपटॉप या मोबाइल देखने से आंखों में सूखापन और जलन हो सकती है. इसे ठीक करने के लिए स्क्रीन के इस्तेमाल के दौरान खास सावधानी बरतनी चाहिए.
स्क्रीन से होने वाली थकान और परेशानी से बचने के लिए हर 20 मिनट बाद 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखने की आदत डालें.
बादाम हेल्दी डाइट का हिस्सा जरूर है, लेकिन इसे आंखों के इलाज या चश्मे का विकल्प नहीं समझना चाहिए. समस्या होने पर नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें.