लाखों खर्च कर बदला चेहरा, अब पहचानना मुश्किल

बुल्गारिया की रहने वाली एंड्रिया इवानोवा आज सोशल मीडिया पर 'दुनिया के सबसे बड़े होंठ' वाली महिला के नाम से मशहूर हैं

एक समय में बेहद सुंदर और आकर्षक दिखने वाली एंड्रिया ने अपने लुक को बदलने के लिए दर्जनों कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई हैं. उन्होंने अब तक अपने होंठों को बड़ा करने के लिए 30 से ज्यादा बार लिप फिलर इंजेक्शन लगवाए हैं

चौंकाने वाली बात यह है कि डॉक्टरों ने एंड्रिया को कई बार चेतावनी दी कि लगातार फिलर इंजेक्शन उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी

एंड्रिया का कहना है कि उन्हें अपने लुक से प्यार है और वे और भी बड़े होंठ चाहती हैं

कई लोग उनके इस बदलाव को अजीब और डरावना बता रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ‘बॉडी पॉजिटिविटी’ का प्रतीक भी मानते हैं

 हालांकि, इस तरह से शरीर में बदलाव कर लेना अब सवालों के घेरे में है.क्या सुंदरता की चाह में अपनी असल पहचान खो देना ठीक है?