बिना डीप फ्राई किए बनें अरबी के पत्तों के कुरकुरे पकोड़े, जानें ये खास ट्रिक
बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ अरबी के पत्तों के पकोड़े मिल जाएं, तो दिन बन जाता है.
पारंपरिक तरीके से इसे बनाने में तेल बहुत ज्यादा लगता है, साथ ही कई बार इन्हें खाने से गले में खराश या खुजली होने लगती है.
एक्सपर्ट ने कम तेल में इन पकोड़ों को एक्स्ट्रा कुरकुरा बनाने की 'चावल वाली ट्रिक' शेयर की है.
पकोड़ों को क्रंची बनाने के लिए आधा कप भीगे चावल, मिर्च, लहसुन और जीरा को एक साथ पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
इस पेस्ट में एक कप बेसन, हल्दी, गरम मसाला, नमक और गले की खुजली दूर करने के लिए 1.5 चम्मच अमचूर पाउडर मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
पत्तों की डंठल हटाकर, सबसे बड़े पत्ते पर बेसन का घोल फैलाएं और एक के ऊपर एक 4-5 पत्तों की लेयर बनाकर टाइट रोल तैयार कर लें.
इस रोल को स्टीमर या कढ़ाई में जाली वाली प्लेट पर रखकर मध्यम आंच पर 12-15 मिनट तक भाप (स्टीम) में पकाएं और फिर ठंडा होने दें.
रोल के पूरी तरह ठंडे होने के बाद, एक तेज चाकू की मदद से इसे आधा-आधा इंच के खूबसूरत गोल टुकड़ों में काट लें.
अब नॉन-स्टिक पैन पर सिर्फ 2-3 चम्मच तेल डालकर इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें; चावल के पेस्ट के कारण ये बेहद कम तेल सोखेंगे और एकदम क्रिस्पी बनेंगे.