मक्खियों का मिनटों में काम तमाम: आजमाएं ये फ्री ट्रिक
मानसून आते ही घर में भिनभिनाती मक्खियों का आतंक बढ़ जाता है, जो बीमारियां फैलाने के साथ बेहद परेशान भी करती हैं.
सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट ने एक ऐसा घरेलू नुस्खा शेयर किया है, जिससे घर की सारी मक्खियां मिनटों में भाग जाएंगी.
इसके लिए आपको बाजार से कोई केमिकल स्प्रे नहीं लाना है, बस चाहिए थोड़ा पानी, एक चम्मच सादा नमक और एक चम्मच हल्दी.
हल्दी की तेज गंध मक्खियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती और नमक एक बेहतरीन नेचुरल डिसइंफेक्टेंट का काम करता है.
एक बर्तन में साफ पानी लें, उसमें एक-एक चम्मच नमक और हल्दी डालकर तब तक चम्मच से घोलें जब तक दोनों अच्छे से मिक्स न हो जाएं.
जब यह 'एंटी-फ्लाई' लिक्विड तैयार हो जाए, तो इसे घर में रखी किसी भी खाली और साफ स्प्रे बोतल में भर लें.
इस होममेड स्प्रे को किचन काउंटर, डाइनिंग टेबल, डस्टबिन के पास और खिड़की-दरवाजों के कोनों पर अच्छे से छिड़कें.
यह पूरी तरह केमिकल-फ्री और सेफ है. मक्खियों को भगाने के साथ-साथ यह फर्श पर मौजूद छोटे-मोटे कीटाणुओं और चींटियों का भी खात्मा करता है.
बिना एक भी रुपया खर्च किए इस मानसून अपने घर को मक्खियों से पूरी तरह सुरक्षित रखें और बीमारियों से बचें.