साड़ी को इन सेलेब्स के स्टाइल से करें कैरी, जानें फैशन टिप्स
साड़ी त्योहार, शादी या पार्टी सभी अवसरों के लिए परफेक्ट आउटफिट है. इस नवरात्रि अगर आप भी साड़ी पहनने वाली हैं, तो इसे साड़ी को स्टाइल कर सकते हैं.
महाराष्ट्र की नौवारी साड़ी पहनकर स्टाइलिश दिखे. आलिया भट्ट ने भी कांजीवरम साड़ी को नौवारी स्टाइल में पहना है आप भी इस नवरात्रि ले सकते है टिप्स.
नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा के लिए आप बंगाली स्टाइल साड़ी पहन सकती हैं. रेड-व्हाइट बंगाली साड़ी गजरा और आल्टा के साथ बेहद खूबसूरत लगती है.
आप लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी ही पहनें ये जरूरी नहीं है, किसी भी साड़ी को बंगाली स्टाइल में कैरी किया जा सकता है.
सीधे पल्लू वाली साड़ी क्लासिक और सादगीभरा लुक देती है. नीता अंबानी तक पूजा-पाठ के काम में हमेशा सीधे पल्लु की साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं.
आप चाहें तो साड़ी के साथ बेल्ट पहनकर मॉर्डन और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं. माधुरी दीक्षित ने भी बेल्ट के साड़ी को काफी अच्छे तरीके से स्टाइल किया है.
साड़ी के साथ मैचिंग जैकेट पहनकर लुक को एलिगेंट और यूनिक बनाया जा सकता है. इस तस्वीर में माधुरी ने प्लेन साड़ी पहनी है और उसके साथ ब्लाउज के मैचिंग की मिरर वर्क की जैकेट वियर की है, जो एक एलिगेंट लुक दे रही है.
पल्लू को उल्टा रखने की बजाय सीधा कैरी करने से ब्लाउज भी अच्छे से शोकेस होता है. इस तस्वीर में भूमि ने सीधा पल्लू कैरी किया है, जो ब्लाउज भी अच्छे से शोकेस कर रहा है.
महाराष्ट्रियन स्टाइल साड़ी पहनकर आप नवरात्रि में अपना खूबसूरत और अलग अंदाज दिखा सकती हैं, पारंपरिक एक्सेसरीज और गजरा के साथ आपका लुक होगा स्टनिंग और अलग.