भीषण गर्मी में वरदान हैं ये 5 सब्जियां!

गर्मी में शरीर को पोषण के साथ हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. सीजनल सब्जियां न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाती हैं, बल्कि आपको लू और थकान से भी बचाती हैं.

खीरा गर्मियों का सबसे बेस्ट साथी है. एक औसत खीरे में लगभग 287 ग्राम पानी होता है. यह विटामिन C, फाइबर और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स है.

खीरे की तरह ही ककड़ी भी गर्मी में शरीर को ठंडा रखती है. इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर के फ्लूइड बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है.

सलाद में लेट्यूस का इस्तेमाल जरूर करें. इसके 100 ग्राम पत्तों में 95 ग्राम पानी पाया जाता है. इसे आप आसानी से घर के गमले में भी उगा सकते हैं.

सफेद कद्दू या पेठा गर्मी के लिए बेहद फायदेमंद है. 100 ग्राम कच्चे पेठे में 96.1 ग्राम पानी होता है. इसकी सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देती है.

टमाटर सिर्फ सब्जी का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसमें 95% पानी होता है. यह विटामिन C और लाइकोपीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है.

गर्मियों में कच्चा प्याज खाना संजीवनी की तरह है. यह आपको भीषण लू (Heat Wave) से बचाता है. 100 ग्राम प्याज में 89.1 ग्राम पानी की मात्रा होती है.

अगर शरीर में पानी और तरल पदार्थों का संतुलन बिगड़ जाए, तो चक्कर आना और भारी थकान महसूस होने लगती है. ये सब्जियां आपको दिनभर एनर्जेटिक रखती हैं.

इन सब्जियों को सलाद, रायता या जूस के रूप में अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाएं. कम मसाले वाली सब्जियां शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखती हैं.