मजबूत बालों के लिए कब लगाएं तेल? जानें सही समय

भारत में बहुत से लोग बालों के झड़ने और टूटने की समस्या से लगातार परेशान रहते हैं.

 इस समस्या से छुटकारा पाने और बालों को मजबूत व घना बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं.

बालों की देखभाल के लिए तेल लगाना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन इसे किस समय लगाया जाए, यह जानना सबसे जरूरी है.

हालांकि, कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, बालों में तेल लगाने का सबसे अच्छा समय रात को सोते समय होता है.

तेल को बहुत ज्यादा देर तक बालों में लगा कर छोड़ने से उसमें धूल और गंदगी चिपक जाती है, जिससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है.

गर्मियों के मौसम में नहाने से ठीक पहले तेल लगाना ज्यादा सही माना जाता है.

ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्मियों के दिनों में स्कैल्प (सिर की त्वचा) पहले से ही काफी ऑयली रहती है.

तेल लगाने का सही समय हर व्यक्ति की अपनी पसंद और बालों की जरूरत पर निर्भर करता है कि उन्हें किस समय सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है.