स्वाद होगा दोगुना! एक्सपर्ट ने बताया कड़क चाय का ये सीक्रेट नुस्खा
चाय का स्वाद और कड़कपन बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट ने एक बेहद अनोखा सीक्रेट शेयर किया है, जो आपकी चाय की खुशबू दोगुनी कर देगा.
ज्यादातर लोग पहले पानी उबालते हैं, लेकिन शेफ के मुताबिक गाढ़ी चाय के लिए बर्तन में पहले 2 कप दूध लें और उसे धीमी आंच पर अच्छे से गर्म करें.
दूध को पहले अच्छी तरह गर्म करने से चाय का बेस गाढ़ा होता है और चाय को बहुत ही मलाईदार और लाजवाब टेक्सचर मिलता है.
दूध में उबाल आते ही 2 छोटी चम्मच चायपत्ती डालें. आंच धीमी रखें ताकि चायपत्ती का गहरा रंग और कड़कपन दूध में पूरी तरह समा जाए.
चायपत्ती उबलने के बाद अदरक का छोटा टुकड़ा कूटकर डालें. इसे थोड़ी देर पकने दें ताकि अदरक का तीखा स्वाद चाय में अच्छी तरह घुल जाए.
अदरक पकाने के बाद ही स्वादानुसार चीनी डालें. शुरुआत में चीनी डालने से चाय पतली हो जाती है, इसलिए इसे बाद में ही डालना सही है.
चाय का स्वाद दोगुना करने वाली जादुई चीज है 'ताजा पुदीने की पत्तियां'. लेकिन इसे डालने का एक खास नियम है.
जब चाय पूरी तरह पक जाए, तो गैस बंद करने से ठीक पहले पुदीने की 6 से 7 ताजी पत्तियां तोड़कर चाय में डाल दें.
पुदीना डालकर चाय को सिर्फ 2 से 3 बार ही उबालें. ज्यादा उबालने से पुदीने का स्वाद कड़वा हो सकता है. अब गरमा-गरम कड़क चाय छानकर आनंद लें.