बिना तेल के बनाएं शेफ स्टाइल में कुरकुरे प्याज के पकोड़े

बारिश के मौसम में चाय के साथ करारे पकोड़े खाने का मजा अब बिना गिल्ट और बिना डीप फ्राई किए लीजिए शेफ की स्पेशल रेसिपी के साथ. 

सबसे पहले 2 मध्यम आकार के प्याज लें.  उन्हें छीलकर पतला और लंबा स्लाइस में काट लें और एक बड़े कटोरे में ट्रांसफर करें. 

कटे प्याज में 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर 10-15 मिनट के लिए रख दें.  इससे प्याज प्राकृतिक पानी छोड़ेगा और बिना अतिरिक्त पानी के बैटर तैयार होगा. 

अब कटोरे में 3/4 कप बेसन, 1 चम्मच कुटा साबुत धनिया, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच जीरा पाउडर और 1½ चम्मच अजवाइन मिलाएं. 

सभी मसालों और बेसन को हाथों से प्याज के साथ अच्छे से मिलाएं ताकि प्याज की हर स्लाइस पर बेसन-मसालों की बढ़िया परत चढ़ जाए. 

एयर फ्रायर को 200°C पर 2-3 मिनट के लिए प्री-हीट करें. बास्केट में पार्चमेंट पेपर बिछाकर उस पर ब्रश से हल्का सा तेल लगा लें. 

तैयार मिश्रण से पकोड़े बनाकर बास्केट में सिंगल लेयर में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें.  ऊपर से हल्का तेल ब्रश करें ताकि वे हर तरफ से क्रिस्पी बनें. 

एयर फ्रायर को 200°C पर 6 मिनट के लिए चलाएं. इस दौरान गर्म हवा के सर्कुलेशन से पकोड़ों की बाहरी परत हल्की सुनहरी और क्रिस्पी होने लगेगी. 

6 मिनट बाद पकोड़ों को पलटें, हल्का सा तेल लगाएं और 8 मिनट और एयर-फ्राई करें.  तैयार हैं गरमा-गरम कुरकुरे पकोड़े, हरी चटनी और चाय के साथ परोसें.